उन्नाव, मार्च 9 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे के मुर्तजा नगर नहर के पास सोमवार शाम दो बाइक सवार लोगों को सीएनजी ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनमोल तिवारी निवासी आगरा व दूसरा बाइक सवार राजेंद्र पुत्र बाबूलाल निवासी रामबाग थाना अजगैन को सीएनजी ऑटो ने पीछे से टक्कर मार घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायल अनमोल तिवारी को सराय कटियान गांव के रहने वाले दोस्त अभिषेक अस्पताल लेकर चला गया। वही मौके का फायदा उठाकर चालक ऑटो लेकर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.