मिर्जापुर, मार्च 19 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार की शाम लगभग सवा सात बजे ऑटो के धक्के से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिए। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार निवासी शिव गोविंद उर्फ बमबम के पुत्र 32 वर्षीय सुनील केसरी तथा 28 वर्षीय सचिन केसरी करमा बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। दोनों रोज की तरह बुधवार को शाम लगभग सवा सात बजे दुकान बंद करने के बाद एक ही बाइक से दोनों भाई अपने घर राजगढ़ आ रहे थे। तभी विशुनपूरा गांव के पास अनियंत्रित ऑटो के धक्के से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर उपस्थित लोग एम्बुलेंस से दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.