सोनभद्र, जुलाई 15 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में सोमवार की रात आटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पशु आहार लेने के लिए रामगढ़ बाजार आया हुआ था। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया ग्राम पंचायत के दुर्गेश्वर गांव निवासी 36 वर्षीय मुरहू सिंह पुत्र भोला सिंह सोमवार की शाम पशुओं के लिए पशुआहार लेने बाइक से रामगढ़ बाजार आया हुआ था। रात लगभग आठ बजे जैसे ही वह रामगढ़ बाजार में पहुंचा, इसी दौरान एक आटो ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से उसे तियरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी तियरा अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.