उरई, फरवरी 18 -- कोंच, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रीन गार्डन के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की उपचार दौरान मौत हो गई। घटना ग्रीन गार्डन के पास की बताई जा रही है, जहाँ एक ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बड़ी कैलिया निवासी कैलाश वर्मा 55 वर्ष मकान निर्माण में मिस्त्री का कार्य करते थे। मंगलवार को रात वह ग्रीन गार्डन के पास एक मकान का लैंटर डलवाने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो ने अचानक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैलाश वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.