हापुड़, जून 15 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता रोड पर एक आटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार घायल हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बछलौता निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि बीते 14 जून की रात वह साइकिल पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बछलौता रोड पर पहुंचा तो, सामने से आ रहे एक आटो चालक ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान अन्य राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आटो चालक मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक घायल जल्द ही आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...