मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- कटरा, एक संवाददाता। बेनीबाद-बकुची-औराई मुख्य मार्ग पर डुमरी सिमान के निकट रविवार की रात करीब आठ बजे एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार बसघटा पंचायत के बरैठा निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो छोड़ कर चालक फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि कुमार (18) औराई के बैगना स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भराकर घर की ओर लौट रहा था। डुमरी से आगे बकुची की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से अफरातफरी मच गई। रवि की जान बचने होने की उम्मीद को लेकर उसे उठाकर लोगों ने कटरा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.