देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर-छपरा रेल खंड के देवरिया-नूनखार के बीच चल रहे आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते गुरुवार को भी रेल संचलन प्रभावित रहा। तीन घंटे के दिन में ब्लाक ने कई ट्रेनों को प्रभावित कर दिया। ट्रेनों के प्रभावित होने के चलते यात्री रेलवे स्टेशन पर परेशान नजर आए। गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर देवरिया से नूनखार के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य शुरू किया गया है। सिग्नलिंग कार्य होने के बाद रेल संचलन और बेहतर होगा। सिग्नलिंग कार्य के चलते गुरुवार को दिन में तीन घंटे के लगभग रेल संचलन ठप रहा। रेल संचलन ठप होने के चलते यात्री परेशान रहे। वैशाल एक्सप्रेस, काठगोदाम हाबड़ा समेत कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा। स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि रेल कार्य के चलते तीन घंटे दिन में ब्लाक था, कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.