कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता उत्तर रेलवे के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य होना है। इस वजह से सात ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ये सभी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर जाएंगी।एनसीआर सीपीआरओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ 14 जून को बदले मार्ग लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल -गाजियाबाद होकर, 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल 15 जून को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल -गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल -दानापुर 16 जून को गाजियाबाद -कानपुर सेंट्रल -लखनऊ जंक्शन, 19602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी 15 जून को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल -गाजियाबाद, 12203 सहरसा-अमृतसर 15 जून को लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल -गाजियाबाद होकर चलेगी। इसी तरह, 12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 16 जून को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल -गाजियाबाद, 15...