नई दिल्ली, अगस्त 18 -- अक्सर लोगों को लगता है कि महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स या पाउडर ले कर ही प्रोटीन की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। जबकि ये बात पूरी सही नहीं है, क्योंकि अगर अपने रोजाना के खानपान में ही थोड़े बदलाव कर लें, तो डाइट से ही प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप सुबह के नाश्ते या लंच में पराठे खाते हैं, तो आटे में प्रोटीन से भरपूर चीजें मिला सकते हैं। इससे ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ेगा, बल्कि अच्छी-खासी मात्रा में आपको प्रोटीन भी मिल जाएगा। ऐसे ही प्रोटीन रिच पराठे की रेसिपी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये प्रोटीन पराठा किसी तरह के फैंसी इंग्रीडिएंट्स से नहीं बना है। बस दो चीजें एड करनी है और प्रोटीन रिच पराठा बनकर तैयार हो जाएगा। आइए रेसिपी जान लेते हैं।प्रोटीन पराठा बनाने के लिए सामग्री नॉर्मल पराठे को प्र...