आटे में मिलावट की आशंका पर तीन फैक्ट्रियों पर छापा
सोनभद्र, अगस्त 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन) और चावल जैसी सामग्री मिलाए जाने की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले की आटा निर्माण इकाइयों पर विशेष जांच अभियान चलाया। गुरुवार को विभागीय टीम ने रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र स्थित तीन फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर आटे के नमूने संग्रहित किए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर की गई। हाल के दिनों में विभिन्न जनपदों में आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन) एवं अन्य पदार्थों की मिलावट संबंधी शिकायतों के बाद विभाग ने निर्माण इकाइयों की सघन जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आटा निर्माण इकाइयों से लिये नमूने, चार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.