नई दिल्ली, मई 18 -- रोटी या पराठे बनाने के लिए आटा परफेक्ट तरीके से गूंथा हुआ होना चाहिए। अगर आटा बहुत ज्यादा टाइट होगा तो रोटी-पराठे अच्छे नहीं बनेंगे। इन्हें परफेक्ट बनाने के लिए आटा ना ज्यादा गीला और ना ज्यादा टाइट होना चाहिए। कई बार आटा लगाने पर पानी ज्यादा हो जाता है और इस तरह के आटे से कुछ भी बनाना मुश्किल होता है। अगर आटे में पानी ज्यादा हो जाए तो घबराएं नहीं बस कुछ टिप्स को अपनाएं। यहां बताई गई ट्रिक्स आपके खूब काम आएंगी। यह भी पढ़ें- खट्टे इडली बैटर को महिला ने सफाई में किया यूज, सिंपल स्टेप से चमक गई सिंकचिपचिपे या गीले आटे को इस्तेमाल करने की ट्रिक्स1) तेल या दूध चिपचिपे आटे से रोटी-पराठे बनाने के लिए अपने हाथों पर थोड़ा सा कुकिंग ऑयल या दूध लगाएं और आटे को एक बार फिर से स्मूद कर लें। इससे आटा हाथों में चिपकेगा नहीं और रोटी-परा...