नई दिल्ली, मई 22 -- आटे में दही सुनकर चौंक गए होंगे ना? लेकिन ये एक कुकिंग टिप्स आपके रोज के खाना बनाने के तरीके को बदल देगा। दरअसल, गर्मियों में रोटी अक्सर सूखी और कड़क हो जाती है। जिसकी वजह से उसे खाने का मन नहीं होता। लेकिन रोटियों को नर्म बनाने के लिए आटा गूंथने के तरीके का ध्यान रखना जरूरी होता है। सही तरीके से गूंथा आटा होगा तो रोटियां हमेशा रूई जैसी नर्म बनेगी। इस काम में मदद करेगा दही। एक बार ये नुस्खा जान लिया तो आपकी रोटियां कभी भी कड़क और रूखी-सूखी सी नहीं बनेंगी। तो जान लें आखिर गेहूं के आटे में दही डालने से क्या होता है?आटे में दही डालने का नुस्खा रोटियों के लिए आटा गूंथना हो तो उसमे प्लेन पानी का इस्तेमाल ना करें। इसकी बजाय थोड़ी सी दही लें। इसे आटे में डाल दें। ऐसा करने से रोटियां पहले से ज्यादा नर्म और मुलायम बनेंगी। इसके ...