नई दिल्ली, जुलाई 24 -- आय दिन कोई ना कोई किचन हैक वायरल होता ही रहता है। इनमें से कई हैक वाकई बड़े काम के होते हैं। आज हम जिस हैक की बात कर रहे हैं, वो आपके आटे से जुड़ा हुआ है। जी हां, इस हैक के मुताबिक आपको अपने गेहूं के आटे में एक चांदी का सिक्का रखना चाहिए। यानी जिस भी कंटेनर में आप गेहूं का आटा स्टोर करते हैं, उसमें पहले शुद्ध चांदी का सिक्का डालें फिर आटा भर दें। अब सवाल है कि ऐसा करने से भला क्या होता है। क्या इस हैक के कुछ फायदे भी हैं? कई लोग सोशल मीडिया से देखकर अपने आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का रख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसा करने के क्या फायदे बताए जा रहे हैं और क्या ये वाकई काम का हैक है।आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का रखने से क्या होता है?फायदा 1- कई दिनों तक फ्रेश रहता है आटा आटे के डिब्बे में चांदी का सिक्का डालने...