दुमका, अप्रैल 21 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। आटा व सर्फ के नीचे छुपाकर ले जा रहे करीब 2 करोड़ का शराब लदा ट्रक एन एच -133 हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के जमुनियां गांव के निकट पलट गया। यह शराब बिहार ले जाया जा रहा था। घटना के बाद मौके से चालक फरार बताया जा रहा है। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शराब सहित अन्य सामानों को जब्त करते हुए थाना ले आया है। ट्रक के सभी समानों को थाना लाने के लिए पुलिस को कुल 13 ट्रैक्टर की व्यवस्था करनी पड़ी। 13 ट्रैक्टर पर सभी सामानों को लाद कर पुलिस ने थाना लाया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जब्त किए गए सभी शराब की बोतलों पर फोर सेल पंजाब ओनली लिखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की देर रात करीब 12 बजे की है। पुलिस उपरोक्त मामले में हर एक ...