रिषिकेष, मार्च 14 -- महिला ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट से आटा ऑर्डर किया। इसे वापस करने के लिए ऑनलाइन सर्चिंग में हेल्पलाइन नंबर निकाला, जिस पर कॉल करने के बाद अचानक बैंक खाते से रकम कटनी शुरू हुई। करीब 70 हजार रुपये खाते से एकाएक कट गए। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक डोईवाला स्थित मियांवाला में बद्रीश विहार निवासी महिला तहरीर दी। बताया कि आठ मार्च को ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर आटा ऑर्डर किया था। इसके बाद वापस करने के लिए ऑनलाइन ही हेल्पलाइन नंबर निकालकर कॉल की, जिसके बाद महज घंटेभर में ही बैंक खाते से अचानक रकम कटनी शुरू हो गई। कुल 70 हजार 750 रुपये खाते से कट गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञात की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.