उरई, फरवरी 2 -- आटा। आटा कस्बे में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं द्वारा संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास के जीवन से जुड़े झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और सामाजिक समरसता व समानता के संदेश पर प्रकाश डाला। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में भाईचारा और एकता स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.