कन्नौज, मई 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाड़ेदेवर में शनिवार की रात आटा मील में आग की तेज लपटें उठते देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ लड़े। दमकल आने के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। शनिवार को अर्द्ध रात्रि के बाद ग्राम खाड़े देवर में स्थित शाहिद खान उर्फ भूट्टू देवा की आटा मील में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठने लगीं। आग इतनी विकराल थी कि पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से आटा मील में रखा लाखों रुपये का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.