बस्ती, अगस्त 5 -- बस्ती। खाद्य पदार्थों में मिलावट और अशुद्धियों की शिकायतों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने प्लास्टिक कॉम्पलेक्स क्षेत्र में संचालित आटा मिलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन आटा मिलों की जांच की गई और एक मिल से आटे का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने मिलों में आटे की गुणवत्ता और साफ-सफाई समेत अन्य मानकों की जांच की। अधिकारियों ने मिल संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खड़िया मिलाकर तैयार किया जा रहा था आटा, लिए नमूने साथ ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि आटे म...