नई दिल्ली, जुलाई 24 -- रोटियों का आटा कितना भी कम गूंथ लो, थोड़ा बहुत तो बच ही जाता है। अक्सर लोग इस बचे हुए आटे को फेंक देते हैं या दोबारा से रोटियां बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका एक चटपटा सा नाश्ता भी तैयार किया जा सकता है? बच्चे अक्सर कुछ बाहर का खाने की जिद करते हैं। ऐसे में गेहूं के आटे से बना ये स्नैक उन्हें बहुत पसंद आने वाला है। काफी हेल्दी भी है और स्वाद बिल्कुल मार्केट वाली नूडल्स या चाउमीन जैसा लगता है। सुबह के नाश्ते में भी कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना हो, तो ये डिश फटाफट से तैयार की जा सकती है। जो लोग वेट लॉस डाइट पर हैं, लेकिन कुछ बाहर का चटपटा सा खाने की क्रेविंग हो रही है तो ये नाश्ता एकदम परफेक्ट है। तो चलिए अब इसकी सिंपल रेसिपी देख लेते हैं।हेल्दी आटा नूडल्स बनाने के लिए सामग्री कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग ह...