उरई, दिसम्बर 18 -- आटा। कानून-व्यवस्था की मजबूती और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से झांसी डीआईजी पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने आटा थाने का निरीक्षण किया। साइबर सेल का शुभारंभ कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चौकीदारों व पुलिस कर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने गुरुवार को आटा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाने में स्थापित की गई साइबर सेल का विधिवत शिलान्यास किया और साइबर सेल प्रभारी से कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों व साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।इसके बाद आईजी ने कांस्टेबल बैरक का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रहन-सहन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। बैरक की व्यवस्था सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.