बस्ती, दिसम्बर 20 -- बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव में देर रात बदमाशों ने एक आटा चक्की संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र वर्मा देर रात अपनी आटा चक्की की दुकान पर थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर वहां से भाग चुके थे। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में तत्काल सीएचसी गौर ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस हत्या को जमीन के विवाद से जोड़कर देख रही है और मामले की छानबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.