आटा चक्की संकालकों ने मांग पत्र सौंप डीजल की मांग की
लातेहार, मई 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आटा चक्की संकालकों ने गुरुवार को व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में एमओ को पत्र सौंपकर डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्ष दीपक राज, विजय अग्रवाल आदि ने एमओ को अवगत कराते हुए कहा कि बरवाडीह शहर केआधा दर्जन आटा चक्की डीजल मशीन से ही चलता है। पेट्रोल पंप से जार में डीजल उन्हें नहीं दिया जा रहा है। इस कारण आटा चक्की चलाना मुश्किल हो गया है। आटा चक्की संकालकों ने पेट्रोल पंप से जार डब्बा में डीजल दिलाने के लिए ठोस पहल करने की मांग अधिकारियों से की है। मांग पत्र सौंपने वालो में विजय अग्रवाल, पंकज कुमार, प्रदीप, कुंदन कुमार आदि आटा चक्की संचालक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- आटा चक्की संकालकों ने मांग पत्र सौंप डीजल की मांग की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.