इटावा औरैया, जनवरी 29 -- इटावा। शहर के मोहल्ला मड़ैया शिवनारायन निवासी अंकित कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी की शाम उसके पिता भगवान दास अपनी आटा की चक्की पर काम कर रहे थे। तभी मोहल्ले के अंशू, दीपक, दयानन्द व आशाराम पिता की आटा की चक्की में घुस आए। पिता को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले भी आरोपी पिता के ऊपर कई बार हमला कर चुके हैं। पुलिस जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...