शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- तिलहर। आटा चक्की मालिक ने कुछ लोगों पर बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शेरापुर गांव के रामकिशोर वर्मा ने बताया कि वह आटा चक्की चलाता है। 4 अप्रैल की दोपहर जन्यूरी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलाने गया था। आरोप है कि पेट्रोल पम्प पर गांव ग्वार निवासी बबलू एवं उसके भाई रिंकू, मोनू, जितेंद्र कुमार एवं संटू अवैध शस्त्रों के साथ वहां पर आ गए और गाली गलौज करते हुए उसे पीटने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में डालकर अपने गांव ले गए और वहां घर में बंद करके उसे डंडे से पीटा जिससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...