सोनभद्र, अप्रैल 7 -- दुद्धी। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में मंगलवार की शाम आटा चक्की की चपेट में आकर 11 वर्षीय प्रतीक कुमार पुत्र दिलीप घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर सुनील ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...