अयोध्या, अप्रैल 20 -- भदरसा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के युवक से आटा गूथने की मशीन देने के नाम पर एक लाख तीस हजार की ठगी हो गई। गांव निवासी तौफीक खान का आरोप है कि उन्होंने मुंबई के अजमुद्दीन शेख नाम की एक युवक से उनकी बात हुई और उसने आटा गूंदने की मशीन भेजने के नाम पर एक लाख तीस हजार रुपए अपने खाते पर मंगा लिया और पैसा भेजने की कुछ दिन बाद ना तो उसने मशीन भेजा और न हीं पैसा भेजा। जब फोन पर बात किया तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.