आटा गांव के पास एक्सप्रेस-वे की नाली का बेस बहा, प्लेटफॉर्म टूटे
लखनऊ, अगस्त 23 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के रोजाना रोजाना धंसने और टूटने से इसके निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को किलोमीटर 69.9 पर आटा गांव के पास एक्सप्रेसवे की सड़क से सटकर बनाई गई नाली के नीचे की मिट्टी बहने से लगभग 50 मीटर का हिस्सा धंस गया है, जिससे नाली हवा में लटकी नजर आ रही है। पास ही बने सीमेंटेड प्लेटफॉर्म के पत्थर भी तीन स्थानों पर टूट गए हैं। बताया जाता है कि नीचे की मिट्टी के धंसने से यह पत्थर भी टूट कर बह गए। शनिवार रात हल्की बारिश के बीच किमी 69.9 से 70 किमी तक करीब 50 मीटर तक साइड लेन से सटी बनी नाली के नीचे की मिट्टी बह गई है। यहां की स्थिति भी ठीक उसी प्रकार नजर आ रही है जिन प्रकार शनिवार को बंदूखेड़ा गांव के पास सड़क के नीचे की मिट्टी बही थी। नाली के नीचे मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा बहने से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.