नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Lava Bold N2 Lite First Sale: भारत में लावा का नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च हो चुका है और यह फोन कल से सेल होने वाला है। कंपनी इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लेकर आई है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फोन की सेल कल यानी 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी, जहां ग्राहक इसे ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे। 7000 रुपए से कम में भी यह फोन 6.75 इंच की डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ आता है। Lava Bold N2 Lite पर जबरदस्त सेल ऑफर्स Lava Bold N2 Lite को 7,399 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन पहली सेल में फोन को 400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 6999 रुपए में ख़रीदा जा सकेगा। इसके अलावा अगर आप दो यूनिट खरीदते हैं तो कंपनी 500 रुपये का अ...