मेरठ, अप्रैल 4 -- मेंटीनेंस के चलते पीवीवीएनएल की बिलिंग सेवा शनिवार सुबह 9 बजे तक बाधित रहेंगी। शुक्रवार शाम 5 बजे इसे बंद कर दिया गया था। इस दौरान बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल एवं यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं (बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि इत्यादि) प्राप्त नहीं हो सकेंगी। हालांकि इस कार्य का प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा, एवं बिजली की सप्लाई सामान्य तरीके से जारी रहेगी। 1912 की कॉल सेवाएं व अन्य सेवाएं भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...