बुलंदशहर, मार्च 18 -- सिकंदराबाद में विद्युत उपकेंद्र तहसील पर बिजली सुधार और क्षमता वृद्धि के कार्यों के चलते गुरुवार को नगर के 8 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि करते हुए दोगुना क्षमता का किया जा रहा है। विद्युत वितरण उपखंड (तृतीय) के एसडीओ ने बताया कि गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र तहसील पर स्थापित 5 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 एमवीए का नया और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। क्षमता वृद्धि के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैध वाडा, चौधरीवाडा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.