नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- IPO News Updates: आज दो कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन दो कंपनियों में एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। दूसरा एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में दोनों कंपनियों का प्रदर्शन शानदार है।1-प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ (Pranav Constructions IPO) कंपनी के आईपीओ का साइज 351.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के दौरान कंपनी 28.57 लाख शेयर जारी करेगी। आईपीओ 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खुला रहेगा। प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 120 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का दांव लगाना होगा। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की रफ्ता...