शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- शाहजहांपुर। जनपद में आज होने वाले वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने अभियान की तैयारियों का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित करें वृक्षारोपण महायज्ञ: योगेश कुमार बैठक की चर्चा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में 52.55 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग को 6.21 लाख तथा अन्य विभागों को 46.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने बत...