चक्रधरपुर, जून 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 31 हजार बच्चों को रविवार को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अनुमंडल अस्पताल परिसर में सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा कोल्ड बॉक्स में भरने का कार्य किया गया। वहीं शाम को ग्रामीण इलाकों के सभी बूथों में दवा पहुंचाया गया। रविवार को सभी बूथ तथा 29 और 30 जून को गृह भ्रमण कर दवा पिलायी जायेगी। चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 269 बूथ बनाया गया है। जबकि 600 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में 31 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा जबकि 7 ट्रांजिट टीम बनाया गया है। वहीं शनिवार की शाम अनुमंडल अस्पताल परिसर में ...