दरभंगा, अप्रैल 27 -- दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 27 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 18790, बेनीपुर अनुमण्डल में 3524 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5125 एलपीजी सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। विभागीय नियम अनुसार उपभोक्ताओं को नंबर लगाने के बाद दो से तीन दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस पहुंचा दी जाती है। कैटरिंग के माध्यम से शादी-विवाह या अन्य कार्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में होम डिलीवरी के 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद नंबर लगाने के बाद दो-तीन दिनों में उन्हें गैस उपलब्ध करा दी जा रही है। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.