रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर। एचपीवी से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर से वर्चुअल माध्यम से देशभर को संबोधित करेंगे। संबोधन का सुबह साढ़े 11 बजे निर्धारित किया गया है। यह अभियान पूरे देश में एक साथ प्रारंभ हो रहा है। जिले में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 25 बालिकाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मार्च से 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.