कुशीनगर, मई 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत फाजिलनगर के उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए कुल नौ प्राथमिक विद्यालयों में 22 बूथ बनाए गए हैं, जहां नगर पंचायत के लगभग 18 हजार 792 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी मैदान में चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। मतदान के लिए आज बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
उपचुनाव की तैयारियां उपचुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.