अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) शनिवार यानि आज 06 दिसंबर को होगी। इसके लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 11808 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली सुबह 09 से 11 बजे व दूसरी दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 21 परीक्षा केंद्रों पर 9600 एवं द्वितीय पाली में 05 परीक्षा केंद्रों पर 2208 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। 0-यह बनाए गए हैं परीक्षा केन्द्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज, रघुवीर सहाय इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कालेज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.