फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026-28 आज यानि 31 मई को दो पालियों में चार परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसको लेकर डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिले में चार विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां परीक्षा के लिए कुल 1632 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने कहा परीक्षा को नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेक्ट...