आज 14 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
गया, जून 27 -- शहर के 14 केंद्रों पर रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत विशेष बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (परिचालक) 993 पदों के लिए एक पाली में ही लिखित परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर दोनों पाली मिलाकर 6911 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्वच्छ व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर डीएम शशांक शुभंकर व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किए हैं। परीक्षा रविवार की दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सुबह 10 बजे से केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश शुरू हो जाएगा। 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.