शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जिले में 14 और 15 मार्च को होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा से एक दिन पहले एसपी और एडीएम प्रशासन ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार चारों पालियों में लगभग 18,240 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।प्रशासन ने परीक्षा को ...