आज 126 परीक्षा केद्रों पर 79509 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा की तैयारी पूरी
शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शाहजहांपुर जिले में शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के कुल 126 परीक्षा केंद्रों पर 79,509 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में 42,785 और इंटरमीडिएट में 36,724 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिले में नौ राजकीय, 30 अशासकीय सहायता प्राप्त और 87 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात है। परीक्षा की निगरानी और अनियमितता रोकने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.