घाटशिला, जून 28 -- धालभूमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में रविवार प्रखंड के 11 पंचायत एवं गुड़ाबांदा के चार पंचायत सहित कुल 15 पंचायत में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपीनाथ महाली के नेतृत्व में जिला प्रशासन के आदेश पर 15 पंचायत में 11530 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 151 बूथो का चयन किया गया है। साथ ही 10 स्थान पर ट्रांजिस्ट मोबाइल स्टैंड भी चयन किए गए हैं। कार्य के सुचारू रूप से देखभाल के लिए 18 सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक आवश्य पिलाएं: डीसी क्षेत्र में दवा की कमी ना हो इसके लिए विभिन्न केंद्रो के पास आठ डीप केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- पल...