जयपुर, जुलाई 23 -- राजस्थान में मानसून ने जोरदार वापसी करते हुए बुधवार (22 जुलाई) को इस सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज कराई। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए, खेत जलमग्न हो गए और जनजीवन प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा बारिश ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र में 225 मिमी (करीब 9 इंच) रिकॉर्ड की गई, जो इस मानसून सीजन की अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले दो दिनों तक अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।ब्यावर में 9 इंच बारिश, कई जिलों में 3 से 5 इंच पानी पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश ब्यावर के बदनोर में 225 मिमी दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और बरसाती नदियां उफान पर आ गईं। ब्यावर के अलावा अ...