रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची नगर निगम की ओर से नगर बस सेवा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। शनिवार को शोभायात्रा में शामिल होकर लौटने वाले श्रद्धालुओं व आमजनों के लिए निगम दस प्रमुख मार्गों से निःशुल्क नगर बसों का परिचालन करेगा। निगम ने कहा कि पांच सिटी बसें सरकारी बस स्टैंड में आकस्मिक सेवा के लिए रिजर्व रहेंगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सेवा प्रदान की जा सके। इस सेवा में बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। रांची नगर निगम ने सभी नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...