नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन कहीं पर तेज बारिश या आंधी नहीं दर्ज की गई। कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यलो अलर्ट के बाद भी जिस तरह की गतिविधियों की आंशका व्यक्त की गई थी ऐसा कुछ विशेष नहीं हुआ। हालांकि भारत मौसम विभाग ने बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। यह भी पढ़ें- छाता-रेनकोट निकाल लें बाहर; दिल्ली में आज फिर बारिश और आधी-तूफान के आसार, IMD का येलो अलर्टमौसम विभाग के आंकड़े मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया और शाम साढ़े पांच बजे तक वहां बारिश नहीं हुई।बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में ...