आज होने वाली पीजी की परीक्षा स्थगित, 29 जुलाई को होगी
भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर-2 (सत्र : 2025-27) की बुधवार को होने वाली पेपर सीसी-8 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब उक्त परीक्षा 29 जुलाई को ली जाएगी। इसके पीछे कारण बताया गया है कि एक प्रतियोगी परीक्षा के कारण उक्त पेपर की परीक्षा की तिथि विस्तारित की गई है। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक और सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय ने अधिसूचना जारी की है। परीक्षा विभाग ने कहा है कि बाकी परीक्षाएं तय समय, केंद्र और तिथि को होगी। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.