आज होने वाली निगम बोर्ड की बैठक स्थगित
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर भवन में बुधवार को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है। एक दिन पहले बीते सोमवार को वार्ड संख्या आठ की पार्षद रौशन खातून के असामयिक निधन को लेकर यह निर्णय लिया गया है। मेयर निर्मला देवी के मुताबिक पार्षद के निधन से निगम परिवार गहरे शोक में हैं। स्थगित होने वाली बैठक के पुनर्निर्धारण की तिथि व समय की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बीच बैठक स्थगित होने के संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बोर्ड के सभी सदस्यों को जानकारी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.