लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- गोला। उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग लखनऊ तथा केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता आन्दोलनः लखीमपुर के विशेष सन्दर्भ में विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज परिसर में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विद्वान स्वतंत्रता आंदोलन में लखीमपुर जनपद की भूमिका और ऐतिहासिक अभिलेखों पर अपने विचार रखेंगे। संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. सौरभ कुमार मिश्र (सहायक आचार्य, एशियन कल्चर विभाग, शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ), शिवदत्त मिश्र (पूर्व महामंत्री, नई तालीम आश्रम सेवाग्राम, वर्धा), प्रेम कुमार (सहायक आचार्य, इतिहास, ...