आज होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
हरदोई, मई 20 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को होगी। इसे नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के लिए पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी रहेगी। प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और संचरण के लिए हर स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यह भी पढ़ें- आज 40 केंद्रों पर होगी लेखपाल की परीक्षा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जनपद के मुख्य बस अड्डों और रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.