जौनपुर, मार्च 22 -- मड़ियाहूं। पीजी कॉलेज मडियाहूं के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने जानकारी दी है कि बीए समाजशास्त्र छठें सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की गई है। परीक्षा प्रातः आठ बजे से महाविद्यालय में संपन्न होगी। परीक्षार्थी निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें। छात्र-छात्राएं अपने साथ प्रवेश पत्र अवश्य लाएं, अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियानमडियाहूं। पीजी कॉलेज मडियाहूं के एनएसएस शिविर में रविवार को स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और स्टेडियम की साफ सफाई की। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य समिति सदस्य डॉ.संतोष कुमार पांडेय ने छात्रों को एनएसएस कार्यक्रम के महत्व और उसकी उपयोगिता को बताया। इस मौके पर कार्यक्रम ...